फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Allergies are increasing among people due to weather

Basti News: मौसम से लोगों में बढ़ रही है एलर्जी

Fri, 05 Jul 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Allergies are increasing among people due to weather
हाथ पैर में खुजलाहट के साथ पड़ रहे हैं दाने
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। मौसम की वजह से लोगों में एलर्जी का बढ़ना शुरू हो गया है।जिसका असर लोगों के शरीर पर पड़ रहा है। खानपान के साथ फूल और पौधों से लोगों में एलर्जी के चलते हाथों और पैरों में खुजलाहट के साथ दाने पड़ रहे हैं। इस तरह के मरीजों की संख्या अस्पतालों में काफी बढ़ रही है।

मौसम के उतार-चढ़ाव से लोगों में एलर्जी का होना शुरू हो गया है।जिसका असर शरीर पर पड़ रहा है। इस तरह के मौसम में लोगों के हाथों और पैरों में दाने पड़ रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुसहा में तैनात डॉ. नफीस ने बताया कि इस मौसम में एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है।अस्पताल पर प्रतिदिन 8 से 10 ऐसे मरीज आ रहे हैं। जिन्हें उपचार कर दवा दिया जा रहा है। ज्यादा समस्या होने पर मरीजों को जांच कर इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक गौर डॉ प्रेमचंद ने बताया कि इस तरह के मरीजों की संख्या अस्पताल पर 8 से 10 मरीज आ रहे हैं।जिला अस्पताल के स्किन रोग विशेषज्ञ डॉ रामप्रकाश ने बताया कि तेज गर्मी की वजह से लोगों में इस समय एलर्जी बढ़ रही है।जिसकी वजह से हाथों और पैरों में दाने निकल जा रहे हैं। इस तरह के मरीजों को विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए।जैसे ही उन्हें शरीर में रोगों के लक्षण दिखाई दे फौरन जांच कराकर विशेषज्ञ डॉक्टर से दवा लेनी चाहिए।इस तरह की बीमारी को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed