फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Allegations of irregularities in census duty

Basti News: जनगणना ड्यूटी में अनियमितता का आरोप

Sat, 23 May 2026 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 23 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in census duty
हर्रैया। प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शुक्रवार को बड़ी संख्या में शिक्षकों ने हर्रैया तहसील परिसर में एकत्र होकर जनगणना ड्यूटी आवंटन में हुई अनियमितताओं के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। शिक्षक नेता उदयशंकर शुक्ल, चंद्रिका सिंह और बालकृष्ण ओझा के संयुक्त नेतृत्व में जुटे शिक्षकों ने प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए ड्यूटी निर्धारण में पारदर्शिता न बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शिक्षकों का आरोप था कि जनगणना कार्य के लिए क्षेत्र आवंटन में लापरवाही की गई है। गृह ब्लॉक और सुगम क्षेत्रों को छोड़कर शिक्षकों की तैनाती बेहद मनमाने तरीके से दूर ग्रामीण व दुर्गम क्षेत्रों में कर दी गई है। तहसील परिसर में बड़ी संख्या में शिक्षकों के जुटने और हंगामे की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों से बात कर मामले की जानकारी ली। शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने आश्वस्त किया कि ड्यूटी आवंटन में जो भी विसंगतियां हुई हैं, उन्हें दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed