{"_id":"6afa15ac0ee68e6f270f538f","slug":"allegations-of-disregarding-standards-in-the-construction-of-paved-pathways-kharanja-basti-news-c-207-1-bst1005-171874-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: खड़ंजा निर्माण में मानक की अनदेखी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: खड़ंजा निर्माण में मानक की अनदेखी का आरोप
विज्ञापन
हर्रैया। ब्लॉक के सरैया तिवारी ग्राम पंचायत में घटिया ईंटों से खड़ंजा निर्माण कराए जाने का मामला सामने आया है। निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। उनका आरोप है कि निर्माण में घटिया गुणवत्ता की ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है और निर्माण के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। बीडीओ विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि शिकायत मिली है। सोमवार को मौके पर जाकर स्थलीय जांच कराई जाएगी। अनियमितता मिलने पर भुगतान रोकने के साथ ही संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों के अनुसार, झकड़ी चौधरी के खेत से मरवटिया गांव की सीमा तक करीब 250 मीटर लंबा और साढ़े तीन मीटर चौड़ा खड़ंजा बनवाया जा रहा है। निर्माण में अनियमितता को लेकर आत्माराम मिश्र, अंबिका चौधरी, राम सजीवन मिश्र, शिव कुमार चौधरी ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद