{"_id":"67115e744463cdb291079f94","slug":"allegation-of-indecent-behavior-with-a-drunk-woman-basti-news-c-207-1-sgkp1006-125764-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नशे में महिला से अश्लील हरकत का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नशे में महिला से अश्लील हरकत का आरोप
Fri, 18 Oct 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 18 Oct 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
सोनहा (बस्ती)। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात घर में घुसकर अकेली महिला से नशे की हालत में अश्लील हरकत करने व विरोध करने पर मारने-पीटने का मामला संज्ञान में आया है।
महिला का आरोप है कि क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक उनके घर के पास में दुकान चलाता है। बुधवार की रात करीब 9:30 बजे युवक नशे की हालत में उसके घर में घुसकर अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर हमला कर घायल कर दिया। मारपीट में महिला के दाहिने पैर में गंभीर चोटें आईं हैं। युवक ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जानमाल की धमकी भी दी है। सूचना के बाद मकान मालिक के पहुंचने पर वह अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार मिश्र का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद