फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Allegation of fighting and breaking motorcycle behind the railway station.

Basti News: रेलवे स्टेशन के पीछे मारपीट, मोटरसाइकिल तोड़ने का आरोप

Thu, 26 Oct 2023 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Allegation of fighting and breaking motorcycle behind the railway station.
बभनान, बस्ती। बभनान रेलवे स्टेशन के पीछे मारपीट व मोटरसाइकिल तोड़ने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र के चंदा रत्ती गांव निवासी विपुल कुमार पांडेय ने छपिया पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह बभनान रेलवे स्टेशन के पीछे साइकिल स्टैंड पर मौजूद था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर अंकुर सिंह, अर्पित सिंह, कूट्टू सिंह निवासी कोटखास थाना खोडारे जनपद गोंडा तथा रोहित सिंह निवासी महुआ डाबर थाना पैकोलिया बस्ती लाठी डंडा लेकर अपशब्द कहते हुए मारने-पीटने लगे। उसकी मोटरसाइकिल का मडगार्ड तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक छपिया राकेश वर्मा ने बताया कि सभी आरोपितों के विरुद्ध मारपीट ,तोड़फोड़ करने व धमकी देने की धारा में केस पंजीकृत किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed