फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Allegation of embezzling money by taking loan in the name of the group

Basti News: समूह के नाम पर ऋण लेकर रुपये हड़पने का आरोप

Tue, 26 Nov 2024 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 26 Nov 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Allegation of embezzling money by taking loan in the name of the group
बस्ती। सोमवार को सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बृजेश पटेल और सर्वेश चौधरी सियरापार के नेतृत्व में नेताओं और पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मांग की कि समूह की महिलाओं को भ्रम में रखकर उनके नाम पर कर्ज लेकर डकार जाने वाले लोगों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाए और पीड़ित धोखाधड़ी की शिकार हुई महिलाओं को धन वापस कराया जाए।
विज्ञापन

ज्ञापन देने के बाद सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बृजेश पटेल ने बताया कि जनपद के अनेक क्षेत्रों में समूह की महिलाओं को उद्यमी बनाने का लालच देकर उनके नाम पर करोड़ों रुपये निकाल लिए गए और महिलाओं के घर अब बैंकों से वसूली की नोटिस आ रही है। इससे समूह की महिलाएं और उनके परिजन परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार सेना जिलाध्यक्ष विनय चौधरी ने बताया कि वाॅल्टरगंज थाना क्षेत्र की गनेशपुर निवासी मीना पत्नी राकेश, राकेश पुत्र राम मूरत, अरविंद पुत्र राधेश्याम, सोनी पत्नी अरविंद आदि पहले समूह का ग्रुप बनाती थी। फैक्टरी खोलने और उसमें साझेदार बनाने का झांसा देकर अनेक महिलाओं को जालसाजों ने बैंकों का कर्जदार बना दिया। महिलाओं को इसकी जानकारी तब हुई जब बैंकों से वसूली के लिए पत्र आने लगे। इस दौरान आकाश चौधरी, अभिषेक चौधरी, संदीप निषाद, ज्योति, मीरा, चंद्रगुप्त मौर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed