फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   allegation of avoiding nishad

निषाद समुदाय की उपेक्षा का आरोप लगाया 

Wed, 06 Apr 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Apr 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
allegation of avoiding nishad
गांधीकला भवन मे महाराज गुह्यराज निषाद जयंती समारोह का उदघाटन करतीं केंद्रीय राज्य मंत्री निरंजन ज्योति। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कांग्रेस, बसपा और सपा तीनों पार्टियों पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा को छोड़ सभी पार्टियों ने निषाद समुदाय को बरगलाने का काम किया। सिर्फ भाजपा ने निषाद समुदाय के सामाजिक उत्थान की दिशा में प्रयास किए हैं। साध्वी निरंजन ज्योति गांधी कला भवन में महाराज गुह्यराज निषाद जयंती समारोह को संबोधित कर रहीं थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने परिवार वाद को जमकर बढ़ावा दिया है। उनके परिवार के 24 लोग वार्ड मेंबर से लेकर जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद, विधायक और मुख्यमंत्री तक हैं। परिवार के इन्हीं सदस्यों ने प्रदेश में लूट-खसोट मचा रखी है। जनता परेशान है। कहा कि दलित राग अलापने वाली मायावती ने सबसे अधिक दलितों का शोषण किया। दलित को अगर किसी ने सम्मान दिया है तो वह भाजपा है।
विज्ञापन


भाजपा ने ही सबसे पहले मायावती को मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाया था। मगर वह भाजपा के एहसान को भूल चुकी हैं। कहा कि मुलायम की राह पर चलने वाली मायावती ने परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। सरकार में आते ही अपने भाई आनंद के माध्यम से भूमाफिया से मिलकर पूरे प्रदेश में लूट-खसोट मचा देती हैं। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए साध्वी ज्योति ने कहा कि आजादी से पहले निषाद समुदाय से जुड़े लोग अनुसूचित जाति में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर आजादी के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू के सत्ता संभालते ही निषाद समुदाय को कांग्रेस ने अनुसूचित जाति से बाहर कर दिया। तब से निषाद समुदाय संघर्ष कर रहा है। कहा कि निषाद समुदाय तो लोगों की नैया पार लगाता है। बावजूद इसके, प्रदेश की सरकारों ने इस समुदाय को हाशिये पर रख दिया है। इससे पहले निषाद समुदाय के लोगों ने साध्वी का फूल-मालाओं स्वागत किया। अंजली मल्लाह, रामलगन निषाद, विनोद निषाद, अवधेश प्रसाद निषाद, ओमकार निषाद, उदयराज निषाद, मदन लाल, पाटेश्वरी निषाद, रामानंद निषाद, मदनलाल निषाद, बाढ़ू प्रसाद, संजय चौधरी आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed