फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   All arrangements fullfill at polling booth DM

मतदेय स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराएं जिम्मेदार

Mon, 31 Jan 2022 09:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
All arrangements fullfill at polling booth DM
‘मतदेय स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराएं जिम्मेदार’
विज्ञापन

बस्ती। मतदेय स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराएं। जिले के 2470 मतदेय स्थलों पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी हैं ताकि आगामी तीन मार्च को मतदान निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से पूरा कराया जा सके। यह निर्देश डीएम सौम्या अग्रवाल द्वारा सोमवार को अधिकारियों की बैठक के दौरान दिए गए।
डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन में मतदान में 50 प्रतिशत बूथ पर मतदान प्रक्रिया की बेवकास्टिंग कराई जाएगी। मतदेय स्थल पर मतदान पार्टी के लिए पेयजल, बिजली, शौचालय, बेवकास्टिंग के लिए समुचित वायरिंग, संपर्क मार्ग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराया जाना है। जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालय, पंचायत भवन तथा इंटर कॉलेज में मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इन सभी मतदेय स्थलों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप की सुविधा उपलब्ध करानी है। जिसे जल्द से जल्द बनवा लिया जाए। डीएम ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट से बूथवार सुविधाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

सेक्टर मजिस्ट्रेट की ओर से बताई गई खामियों को बीएसए, डीआईओएस तथा डीपीआरओ को अवगत कराते हुए निर्देशित किया कि इन कमियों को दूर कराते हुए तीन दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक का संचालन एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम हर्रैया अमृत पाल कौर, एसडीएम गुलाब चंद्र तथा हर्रैया व कप्तानगंज विधानसभा के लिए नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, सहायक निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed