फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Alexa saved the lives of two girls in Basti district,scared the monkeys with the sound of the dog

Basti News: एलेक्सा से निकलवाई कुत्ते की आवाज... तो बंदर से बच गई जान, हर जगह बच्ची की अक्लमंदी की सराहना

Fri, 05 Apr 2024 01:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 05 Apr 2024 01:07 PM IST
सार

बहन के घर गई निकिता 15 महीने की भांजी वामिका को लेकर खेल रही थी। पहली मंजिल स्थित किचन के पास सोफे पर दोनों बैठे थे। घर के बाकी लोग दूसरे कमरों में थे। तभी एक बंदर अंदर घुस आया था।

विज्ञापन
Alexa saved the lives of two girls in Basti district,scared the monkeys with the sound of the dog
13 वर्ष की निकिता और 15 महीने की उसकी भांजी वमिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के आवास विकास काॅलोनी में 13 साल की निकिता ने ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। निकिता ने सूझबूझ से न केवल अपनी और मासूम की जान बचाई बल्कि तमाम बेटियों के लिए ऐसी मिसाल पेश की कि आधुनिक डिवाइस का सटीक इस्तेमाल करके किसी भी चुनौती से पार पाया जा सकता है। जो भी उनकी इस होशियारी भारी बातों को सुन रहा है, वह दांतों तले अंगुलियां दबा ले रहा है।

विज्ञापन


हुआ यूं कि आवास विकास काॅलोनी में पार्क के पास स्थित अपनी बहन के घर गई निकिता 15 महीने की भांजी वामिका को लेकर खेल रही थी। पहली मंजिल स्थित किचन के पास सोफे पर दोनों बैठे थे। घर के बाकी लोग दूसरे कमरों में थे। तभी एक बंदर अंदर घुस गया। वह किचन में जाकर बर्तन और खाने-पीने का सामान उठाकर फेंकने लगा। अचानक पास में बंदर को उत्पात मचाते देख दोनों बच्चियां घबरा गईं।
विज्ञापन


15 महीने की वामिका कुछ समझ नहीं पाई मगर डर कर मां-मां की आवाज लगाने लगी। वहीं, निकिता भी डर गई। वह बताती है कि बंदर उन दोनों की तरफ कई बार दौड़ा। तभी उसकी नजर फ्रिज पर रखे एलेक्सा डिवाइस की तरफ गई और मानो उसके दिमाग की बत्ती जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बोला एलेक्सा (डिवाइस) कुत्ते की आवाज निकालो। वायस कमांड पाते ही एलेक्सा कुत्ते की तरह भौं-भौं की तेज आवाज करने लगा। कुत्ता भौंकने की आवाज सुनकर बंदर बालकनी से होता हुआ छत की तरफ भाग गया। परिवार के मुखिया पंकज ओझा बताते हैं कि एलेक्सा का इतना बेहतर इस्तेमाल भी हो सकता है। इसके बारे में कभी सोचे भी नहीं थे।

दिनचर्या को आसान बनाने में मददगार है एलेक्सा
एलेक्सा सूचना तक पहुंचने और कम्पेटिबल डिवाइस को नियंत्रित करने के लिए आपके व्यक्तिगत वॉइस असिस्टेंट के रूप में काम करता है। यह आपके प्रश्नों का उत्तर दे सकता है। ट्रैफिक की जानकारी और किराने की लिस्ट तक बना सकता है।

संगीत सुनाने में मदद कर सकता है। आपके लिए वीडियो प्ले कर सकता है। आप कहेंगे गुडनाइट तो यह कमरें की लाइट बंद कर सकता है। आपके मनमुताबिक मॉर्निंग अलार्म भी सेट कर सकता है।


मगर खतरे भी कम नहीं...
एलेक्सा के उपयोग पर बहस भी होती रही है। इससे निजता, गोपनीयता भंग होने की आशंका जाहिर की जा चुकी है। दो साल पहले एक मामले में एलेक्सा से एक बच्ची का जीवन खतरे में पड़ गया। एलेक्सा ने 10 साल की एक बच्ची को प्लग और इस पर लगी फोन चार्जर के बीच के हिस्से को सिक्के से छूने की घातक चुनौती दे डाली। आशंका है कि बड़े लोगों की अनुपस्थिति में ऐसे घातक चैलेंज देकर एलेक्सा बच्चों का जीवन खतरे में डाल सकती है। हालांकि इस घटना के बाद अमेजन ने दावा किया कि उसने खामी दूर कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed