फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Akhilesh Yadaw in Election rally

अखिलेश बस्ती के लिए

Tue, 01 Mar 2022 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadaw in Election rally
सपा की सरकार बनी तो पूरे पांच साल मुफ्त राशन देंगे : अखिलेश
विज्ञापन

कहा-भाजपा को लग गया है कि उनकी विदाई होने वाली है इसलिए मार्च से राशन बंद कर रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि भाजपा को लग गया है कि मार्च में उनकी विदाई होने वाली है, इसलिए उनकी सरकार मार्च में राशन देना बंद कर रही है। सपा की सरकार बनी तो पूरे पांच साल गरीबों को मुफ्त राशन दिया जाएगा।
राजकीय पॉलीटेक्निक के मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की सरकार बनने पर गरीबों को एक लीटर सरसों का तेल, दूध और घी भी देंगे। महंगाई के कारण हर महीने चीनी देंगे। हमारी सरकार आई तो तीन सौ यूनिट बिजली फ्री देंगे। किसानों का बकाया माफ होगा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने बिजली के कारखाने लगाए थे। टांडा में इसी 660 मेगावाट की बिजली दे दें तो सबको बिजली मुफ्त मिलने लगेगी। हर महीने गरीब, महिलाओं को पंद्रह सौ रुपये पेंशन देंगे। पुरानी पेंशन बहाल करेंगे। जनसभा में पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी, सदर से प्रत्याशी महेंद्र नाथ यादव, हर्रैया से त्रयंबक नाथ पाठक, रुधौली से राजेंद्र चौधरी, कप्तानगंज से अतुल चौधरी व महादेवा से सपा-सुभासपा गठबंधन प्रत्याशी दूधराम व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसान माफ करने वाला नहीं
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के लोग किसानों की जमीन छीनने के लिए कानून लाए। एक साल से ज्यादा आंदोलन चलाया। किसान डटा रहा। भाजपा ने कानून वापस लिया। क्योंकि उन्हें लग गया था कि पंजाब और यूपी का किसान उनके खिलाफ है। वोट नहीं देगा। वोट के लिए कानून वापस लिया। अब जनता से माफी मांग रहे हैं। एक तो कान पकड़कर उठक-बैठक कर रहा है। एक प्रत्याशी तो लोगों की तेल मालिश कर वोट मांग रहे। अब किसान माफ करने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा में जितना बड़ा नेता उतना बड़ा झूठ बोलता है : अखिलेश
बस्ती में जनसभा और संतकबीरनगर में कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व सीएम ने भाजपा पर साधा निशाना
कहा-भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया, लेकिन सत्ता में आकर भूल गए
गरीब को हवाई जहाज से चलने का वादा किया और सरकार में आए तो हवाई अड्डे ही बेच डाले
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि भाजपा में जितना बड़ा नेता, उतना बड़ा झूठ बोलता है। यह वह लोग हैं कि जो कहते थे कि सरकार बनेगी तो किसानों की आय दोगुनी कर देंगे। क्या किसी की आय दोगुनी हुई। क्या फसल की कीमत मिली। धान खरीद में लूट हो गई। पेट्रोल सौ रुपये के पार है। यह वही लोग हैं जो कहते थे कि गरीब हवाई जहाज से चलेगा। लेकिन, सरकार में आए तो हवाई अड्डे, बंदरगाह और रेलगाड़ी बेच दी।
अखिलेश यादव ने सोमवार को बस्ती के राजकीय पॉलीटेक्निक के मैदान में जनसभा और संतकबीरनगर के खलीलाबाद में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि छठे चरण के चुनाव में बूथों पर भाजपा के भूत नजर आएंगे। योगी के चेहरे पर बारह बज रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीन साल से भर्ती बंद है। सपा की सरकार बनी तो फौज में भर्ती निकलवाएंगे। पुलिस में भी भर्ती निकालेंगे। पूछा कि पांच साल इंतजार तो नहीं करोगे? हमारे घोषणापत्र में है कि बीएड और टेट वालों को समायोजित करेंगे। भाजपा ने शिक्षामित्रों को धोखा दिया। सपा की सरकार आई तो शिक्षा मित्रों को सरकारी नौकरी देंगे। कहा कि भाजपा के एक नेता ने कहा कि बारहवीं पास करके इंटर में दाखिला लेने वालों को लैपटॉप देंगे। ऐसा बयान लोटपोट करने वाला है। पांच चरणों का चुनाव हो चुका है, अब वह रात में सोते-सोते उठकर बैठ जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के भाग्य को बदलने वाला चुनाव है। लोकतंत्र, संविधान बचाने का चुनाव है।
बाबा अगली बार घर जाएं तो गुल्लू के लिए बिस्कुट ले जाएं...
संतकबीरनगर/बस्ती। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग कहते हैं कि हम घोर परिवारवादी हैं। उन्हें हम एक सुझाव देना चाहते हैं। जब हम घर जाते हैं तो बच्चों के लिए मिठाई ले जाते हैं। बाबा जब अगली बार घर जाएं तो गुल्लू के लिए बिस्कुट ले जाएं। मुख्यमंत्री का प्रिय जानवर है गुल्लू। सांड़ नहीं।
अखिलेश ने कहा कि छुट्टा जानवरों से खेती बरबाद हो रही है। गोशाला के लिए हजारों करोड़ आया, लेकिन वहां गाय भूखी रहती हैं। तंज करते हुए अखिलेश ने कहा कि बाबा इधर लैपटॉप और स्मार्ट फोन का सपना दिखाए थे, लेकिन छात्रों को नहीं दे पाए। जब बाबा को लैपटॉप चलाना ही नहीं आता तो देंगे कैसे? उन्होंने कहा कि सपा की सरकार आने के बाद छात्रों को ट्रेनिंग देकर लैपटॉप और स्मार्ट फोन चलाने में सक्षम बनाया जाएगा। संवाद

योगी पर तंज
संतकबीरनगर। बाबा योगी का चेहरा देखा की नहीं। बाबा 12 बजे सोकर उठते हैं और शाम को उनके घर से धुआं उठता है। पुताई वाला जा रहा था, तो मैंने पूछा कहां जा रहे हैं, तो उसने कहा कि बाबा के घर की दीवारों पर काले धब्बे हो गए हैं, उसे पोतने जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed