{"_id":"664a5dee3c4d83d3030a0434","slug":"akhilesh-will-come-today-yogi-adityanath-tomorrow-basti-news-c-207-1-bst1001-117435-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आज आएंगे अखिलेश, कल योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आज आएंगे अखिलेश, कल योगी आदित्यनाथ
Mon, 20 May 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 20 May 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। छठे चरण के चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। बस्ती मंडल के तीनों संसदीय सीट पर 25 मई को मतदान होना है। मतदान में पांच दिन बचे हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं का चुनावी दौरा शुरू हो गया है।
सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव 20 मई को जीआईसी मैदान में मंडल के पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। एक दिन बाद 21 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में नगर बाजार स्थित जनता इंटर कॉलेज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सपा मुखिया अखिलेश दोपहर दो बजे हेलिकॉप्टर से जनसभा स्थल जीआईसी मैदान में पहुंचेंगे। वह यहां मंडल स्तरीय चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलिकॉप्टर से 21 मई को 2.50 बजे नगर बाजार स्थित सूर्या इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंचेंगे। यहां से कार्यक्रम स्थल जनता इंटर कॉलेज पहुंचकर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। 3:30 बजे वह वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे। संवाद