फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ajay President of Civil Bar and Shivpujan General Secretary elected

सिविल बार के अजय अध्यक्ष व शिवपूजन महामंत्री निर्वाचित

Mon, 17 Oct 2022 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Ajay President of Civil Bar and Shivpujan General Secretary elected
सिविलबार एसोशिएशन के चुनाव में अध्यक्ष अजय सिंह और महामंत्री शिवपूजन मिश्रा हुए निर्वाचित। - फोटो : BASTI
सिविल बार के अजय अध्यक्ष व शिवपूजन महामंत्री निर्वाचित
विज्ञापन

- सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के चुनाव में सर्वाधिक 55 वोट हुआ अमान्य
बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव सोमवार को सिविल बार सभागार में हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर अजय प्रताप सिंह व महामंत्री पद पर शिवपूजन मिश्र निर्वाचित हुए। कुल मत 778 में से 723 मत पड़ा। निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर अधिवक्ताओं ने स्वागत किया।
मतदान की प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू हुई जो दोपहर 2:30 बजे तक जारी रही। शाम तीन बजे से मतगणना शुरू हुई। चुनाव अधिकारी मोतीचंद पांडेय व सहायक चुनाव अधिकारी केशव राम यादव, यशोदानंद पांडेय की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। देर शाम परिणाम की घोषणा चुनाव अधिकारी ने की। निर्वाचित जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह को कुल 292 वोट मिले, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बद्री प्रसाद दूबे को 279 वोट मिले। तीसरे स्थान पर रहे अनिल चंद्र त्रिपाठी को 147 मत से ही संतोष करना पड़ा। पांच वोट अमान्य रहा।
विज्ञापन

महामंत्री पद के निर्वाचित प्रत्याशी शिवपूजन मिश्र को 278 वोट मिले, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी दयाशंकर दूबे को 209 वोट मिले। तीसरे स्थान पर रही मीना सिंह को 108 व चौथे स्थान पर रहे रवि प्रताप सिंह को 76 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर दिवाकर प्रसाद त्रिपाठी विजयी रहे, उन्हें 390 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विजयी चंद्रभान पाठक को 513 व दूसरे विजयी प्रत्याशी राजीव गुप्ता को 484 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर विजयी रहे प्रदीप कुमार चतुर्वेदी को 508 व दूसरे विजयी प्रत्याशी दिलीप सिंह को 466 वोट मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चंद्रप्रकाश वर्मा विजयी रहे। इन्हें 407 वोट मिले। संयुक्त मंत्री के तीन पद के लिए हुए चुनाव में विजयी महेंद्र कुमार पांडेय को 628, पवन कुमार द्विवेदी को 577 व देवव्रत उपाध्याय को 539 वोट हासिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
निर्विरोध चुने गए कार्यकारिणी सदस्य
वरिष्ठ कार्यकारिणी व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए। वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए अश्वनी कुमार, इंताज अली, पंकज कुमार, रामकृष्ण त्रिपाठी, राम विनय शुक्ल व विनोद कुमार श्रीवास्तव व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य में अरविंद कुमार दूबे, अमरेंद्र प्रताप, मो. अब्दुल अहद, मो. मकसूद आलम, प्रशांत कुमार भारती, शिवाकांत पांडेय को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed