फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   AIDS awareness rally

एड्स जागरूकता को रैली

Thu, 01 Dec 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Thu, 01 Dec 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
AIDS awareness rally
एड्स दिवस पर जागरूकता के लिए स्कूली छात्र-छात्राओ ने निकाली रैली।
 विश्व एड्स दिवस पर बृहस्पतिवार को शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें एनसीसी कैडेटों, छात्र, छात्राओं व स्वयं सेवी संगठनों ने जन जागरूकता रैली में प्रतिभाग किया। रैली को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो शास्त्री चौक से कंपनी बाग, गांधीनगर होते हुए राजकीय इंटर कालेज में खत्म हुई। छात्रों ने हैंडस अप फार एचआईवी प्रीवेंशन के नारे लगाए।
विज्ञापन

 
डीएम नरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि एड्स एक भयावह बीमारी है। इससे बचाव ही इलाज है। ऐसे में इससे बचाव के उपायों को जन, जन तक प्रसारित व प्रचारित किए जाने की आवश्यकता है। सीडीओ अजंनी कुमार सिंह ने कहा कि एड्स के मामले में संवेदनशील जिला है। इसके व्यापक प्रचार प्रसार की जरुरत है। सीएमओ डॉ.जेपी सिंह ने कहा कि जिले में लोगों को जागरूक करने के लिए ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम की रुपरेखा बनाई गई है। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ.फखरेयार हुसेन ने कहा कि जन जागरुकता रैली में उत्साह से प्रतिभागियों ने भाग लिया।  रैली में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश आर्य, एडीआईओएस हेंमत राव, नाफिस अहमद, जीजीआईसी प्रधानाचार्य सबनम यादव, गोपाल पाठक, संजय पांडेय, संदीप श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, आलोक त्रिपाठी, गिरीश चन्द्र गुप्ता, दुर्गेश उपाध्याय सहित अन्य शामिल रहे।   
विज्ञापन


वहीं  टीबी अस्पताल में गोष्ठी के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया। डॉ.जमाल अहमद ने एड्स की भ्रांतियों को दूर करने पर बल दिया। रोगियों के साथ कोई भेदभाव न हो,  समन्वयक अखिलेश चतुर्वेदी ने बताया कि एड्स स्वंय को कोई बीमारी नहीं हैं। डॉ. राम प्रकाश ने समाज को जागरुक करने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


47वीं वटानियन एनसीसी कैडेटों ने कर्नल आफिसर प्रभात अग्रवाल के दिशा निर्देश में एड्स जागरूकता रैली में भाग लिया। कैडेटों ने झंडा, बैनर के साथ, एड्स का ज्ञान, बचाए जान, हमने मन में ठाना है, एड्स को दूर भगाना है, के नारे भी लगा रहे थे। इस मौके पर केयर टेकर मनीष, सूबेदार मेजर सीपी पुन, देवेन्द्र सिंह, मनीष, आजाद अली, विनय कुमार, अकील अहमद शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed