{"_id":"6a7a2d81a16f6afbbb01a80d","slug":"after-the-kanwar-fair-the-police-will-arrest-the-kingpin-of-ganja-smuggling-basti-news-c-207-1-bst1001-164099-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कांवड़ मेले के बाद गांजा तस्करी के सरगना को दबोचेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कांवड़ मेले के बाद गांजा तस्करी के सरगना को दबोचेगी पुलिस
विज्ञापन
बस्ती। कांवड़ मेले में गांजा खपाने की तैयारी में जुटे तस्करों के नेटवर्क का पुलिस ने पता लगा लिया है। गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि गांजा तस्करी का नेटवर्क बस्ती से लेकर नेपाल और बिहार तक फैला है।
पुलिस को इस नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। कांवड़ मेला खत्म होने के बाद पुलिस की कई टीमें नेटवर्क के सरगना और उससे जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए कार्रवाई तेज करेंगी। पुलिस के अनुसार, कांवड़ मेले से पहले ही गांजा तस्करी का नेटवर्क सक्रिय हो गया था। स्थानीय तस्करों ने नेपाल और बिहार से गांजे की खेप मंगाकर मेले में उमड़ने वाली भीड़ के बीच इसे खपाने की तैयारी की थी।
इसकी भनक लगने के बाद पुलिस ने कांवड़ मार्ग से जुड़े कस्बों और प्रमुख स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी थी। चार दिन पहले कांवड़ मार्ग से जुड़े कप्तानगंज थाना क्षेत्र के फरेंदा सेंगर गांव स्थित बगीचे से पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
उसके कब्जे से लग्जरी कार और तीन किलो गांजा बरामद हुआ था। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी मनोज कुमार निवासी सरैया मिश्र, थाना कप्तानगंज, गांजा तस्करी में लंबे समय से सक्रिय है। इसके एक दिन बाद रविवार को हर्रैया में गांजा तस्करी का बड़ा मामला सामने आया।
पुलिस ने नामित सभासद शनि कुमार उर्फ रवि को गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया। कस्बे में मनवर नदी के पुल के पास स्थित उसके रेस्टोरेंट से पांच-पांच किलो के दो पैकेट में कुल 10 किलो गांजा बरामद किया गया।
कुछ सफेदपोशों के नाम भी सामने आने के संकेत : गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय तस्करों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस को कुछ सफेदपोश लोगों के भी इस धंधे से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। हालांकि, इनके खिलाफ कार्रवाई से पहले पुलिस ठोस साक्ष्य जुटाने में लगी है।