फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   After the holidays, a crowd gathered at the committees for urea

Basti News: अवकाश के बाद समितियों पर यूरिया के लिए उमड़ी भीड़

Tue, 19 Aug 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 19 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
After the holidays, a crowd gathered at the committees for urea
बनकटी। अवकाश के बाद सोमवार को समितियों के ताले खुले तो यूरिया के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। किसानों की लाइन लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद सर्वर की समस्या के बीच कहीं 60 तो कहीं 70 किसानों को यूरिया मिल सकी।
विज्ञापन


क्षेत्र के किसान साधन सहकारी समिति खोरिया बसौढ़ी, सजनाखोर, महथा सजहरा, देवमी चित्राखोर, मनिकौरा, टिकरिया, कराहपिठिया आदि समितियों का तीन दिन से चक्कर लगा रहे थे। सोमवार को वितरण शुरू हुआ मगर बार-बार नेटवर्क की समस्या आई। सचिव राम सरन, जितेंद्र कुमार, मुकेश, पिंटू आदि ने बताया कि काफी भीड़ जुट गई थी। सभी किसानों को खाद दी जा रही है। नेटवर्क न रहने से कई किसानों को खाद नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

बानपुर के किसान सोविन, लालचंद, सदानंद ने बताया कि उनके यहां यूरिया नहीं है। जिला कृषि अधिकारी बाबू राम मौर्य ने बताया कि भीड़ कम करने के लिए न्याय पंचायत वार किसानों को समितियों से खाद लेने के लिए कहा गया है। खतौनी आधार पर नियमानुसार बाहर के किसानों को खाद दी जा सकती है। छुट्टियों के चलते सोमवार को भीड़ अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed