फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   After resolving the complaint, definitely take feedback from the concerned: DM

शिकायत निस्तारण के बाद संबंधित से जरूर लें फीडबैक : डीएम

Tue, 23 Jul 2024 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 23 Jul 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
After resolving the complaint, definitely take feedback from the concerned: DM
सदर तहसील सभागार में आयोजित हुआ जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस, अनुपस्थित रहे 6 अधिकारियों को नोटिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सोमवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस डीएम रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में सदर तहसील सभागार में हुआ। डीएम ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता के विवाद-समस्या के निस्तारण के लिए स्थल पर पहुंचने से पूर्व उन्हें फोन पर इसकी सूचना जरूर दें। ताकि वह मौके पर मौजूद रहें। उन्होंने कहा कि निस्तारण के बाद फीडबैक अनिवार्य रूप से लें।
एसडीएम शत्रुध्न पाठक ने बताया कि कुल 51 मामले आए। इनमें 2 का मौके पर निस्तारित कर दिया गया। इस मौके पर एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, सीएमओ डाॅ. आरएस दुबे, पीडी राजेश झा, डीडीओ अजय सिंह, डीआईओएस जगदीश शुक्ला, बीएसए अनूप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भानपुर संवाद के अनुसार, संपूण समाधान दिवस में कुल 30 मामले आए। इनमें 3 का मौके पर ही निस्तारण हुआ। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान व एएसपी ओपी सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस पर 6 अधिकारियों के अनुपस्थित रहने की जानकारी होते ही एडीएम नाराज हो गए। उन्होंने एसडीएम आशुतोष तिवारी को निर्देश दिए कि अनुपस्थित डिप्टी सीएमओ रामनगर, चकबंदी अधिकारी, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक गौर, एडीओ समाज कल्याण रामनगर व सल्टौवा को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्रैया संवाद के तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सीआरओ संजीव ओझा ने प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई की। कुल 43 मामले आए, जिसमें 7 का ही मौके पर निस्तारण हुआ। मौके पर एसडीएम विनोद कुमार पांडेय, तहसीलदार अभय राज, सीओ अशोक मिश्रा, नायब तहसीलदार शौकत अली, ऋषभ सिंह, कमलेंद्र सिंह, संजय राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed