फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   After offering the fourth Friday prayer, the fasting people prayed for prosperity in the country.

Basti News: चौथे जुमे की नमाज अदा कर रोजेदारों ने मुल्क में खुशहाली की मांगी दुआ

Sat, 14 Mar 2026 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
After offering the fourth Friday prayer, the fasting people prayed for prosperity in the country.
नगर बाजार के जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज अदा करते नमाजी। संवाद
बस्ती। रमजान माह के चौथे जुमे की नमाज जिले भर की मस्जिदों में अकीदत के साथ पढ़ गई। रोजेदारों ने देश की अमन-चैन की दुआ मांगी। एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। इस दौरान मस्जिदों में रौनक देने को मिली। साफ-सफाई की व्यवस्था भी की गई थी। सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।
विज्ञापन

नगर बाजार संवाद के अनुसार, जामा मस्जिद के अलावा कुसौरा, पोखरा बाजार, गोटवा, रानीपुर, बिरऊपुर, पोखरनी, दयालपुर, कन्हौली, बहादुरपुर समेत तमाम ग्रामीण क्षेत्रों के मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अकीदत और श्रद्धा के साथ अलविदा की नमाज अदा की। सुबह से ही मस्जिद परिसर में नमाजियों की भीड़ उमड़ने लगी थी। नमाज अदा करने के लिए नगर बाजार के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मस्जिद के अंदर और बाहर नमाजियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
विज्ञापन

नमाज से पहले मस्जिद के इमाम कारी नूर आलम ने लोगों को संबोधित करते हुए रमजान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना सब्र, इबादत और इंसानियत का पैगाम देता है। इस महीने में हर इंसान को ज्यादा से ज्यादा नेक काम करना चाहिए। जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और समाज में प्रेम व सद्भाव बढ़ाने की अपील की। इमाम ने कहा कि अलविदा का जुमा मुसलमानों के लिए बेहद खास होता है। क्योंकि रमजान के महीने का आखिरी जुमा होता है। इस दिन अल्लाह की इबादत और दुआ का विशेष महत्व होता है। उन्होंने नमाजियों से कहा कि वे अपने जीवन में सच्चाई, ईमानदारी और नेक रास्ते को अपनाएं तथा समाज में शांति और सद्भाव का वातावरण बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमाज के बाद सभी नमाजियों ने मुल्क की तरक्की, भाईचारे और अमन-चैन के लिए दुआ मांगी। लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर रमजान की बरकतों की दुआ दी और आने वाली ईद को लेकर खुशी भी जताई। अलविदा की नमाज के दौरान मस्जिद के आसपास व्यवस्था बनाए रखने के लिए शासन और पुलिस भी मुस्तैद रही। नमाज के बाद लोग शांतिपूर्वक अपने घरों को लौट गए। रमजान के इस पवित्र अवसर पर नगर बाजार का माहौल पूरी तरह धार्मिक आस्था और भाईचारे से सराबोर नजर आया। हर्रैया संवाद के अनुसार, क्षेत्र के मस्जिदों जुमे के नमाज अकीदत के साथ अता की गई। रोजेदारों ने देश कि तरक्की और दुनिया में अमन व शांति की दुआएं मांगीं। कस्बा में पुराने गौसिया जामा मस्जिद में सौहार्दपूर्ण माहौल में रोजेदारों ने नमाज अदा की। नगर पंचायत की ओर से मस्जिद की तरफ जाने वाले रास्ते की सफाई कराते हुए चुने का छिड़काव कराया गया। भदावल, महूघाट, अमारी बाजार, पकड़ी, पुरैना खाश, मनिकरपुर, मंझारी, रजवापुर चेफवा बाजार छावनी, हैदराबाद सहित अन्य गांवों की मस्जिदों में अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई। दुबौलिया संवाद के अनुसार, माहे रमजान के चौथे जुमे की नमाज क्षेत्र की मस्जिदों में शांतिपूर्वक पढ़ी गई। क्षेत्र के दुबौलिया कस्बे की गौसिया जमा मस्जिद, बैरागल, सेमरा, बसंतपुर, गुलौरी बुजुर्ग, सैनिया, खुशहालगंज, गोकुलपुर, विशेषरगंज, निदूरी, रानीपुर लाद, बभरोली सहित अन्य मस्जिदों में नमाज अदा की गई। दुबौलिया कस्बे की गौसिया जामा मस्जिद में कारी इम्तियाज अहमद ने नमाज पढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed