{"_id":"64fb7a85fd584666d70874d7","slug":"advocates-protested-basti-news-c-207-1-sgkp1004-4032-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हापुड़ की घटना को लेकर अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हापुड़ की घटना को लेकर अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
Sat, 09 Sep 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 09 Sep 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
न्यायालय गेट पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
बस्ती। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज को लेकर विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर दाेषियों पर कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं ने कहा कि मामले को लेकर अभी तक सरकार गंभीर नहीं हो रही है। आए दिन प्रदेश में अधिवक्ताओं पर हमले बढ़ रहे हैं। यदि ऐसा ही चलता रहा तो एक दिन पीड़ितों को न्याय दिलाना तक मुश्किल हो जाएगा।
सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री शिवपूजन मिश्र ने कहा कि लंबे समय से प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की जा रही है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। यदि प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू होता तो हापुड़ जैसी निंदनीय घटना नहीं होती। जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश दुबे ने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ हो रही ज्यादती निंदनीय है। सरकार को इस पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। लेकिन हर बार सरकार चुप्पी साध लेती है।
इस मौके पर विनोद भट्ट, रमाशंकर पांडेय, रामकरन चौधरी, अरविंद नरायण पांडेय, भूपेंद्र सिंह, आदि मौजूद रहे।