फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Advocates demonstrated by stopping work

Basti News: अधिवक्ताओं ने कामकाज ठप कर किया प्रदर्शन

Thu, 14 Sep 2023 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 14 Sep 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Advocates demonstrated by stopping work
बस्ती। हापुड़ की घटना पर बुधवार को 16वें दिन भी जिले के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध प्रदर्शन किए। जुलूस की शक्ल में अधिवक्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम के माध्यम से पांच सूत्री ज्ञापन राज्यपाल को भेजा।
विज्ञापन

जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश कुमार दुबे ने बताया हापुड़ की घटना निंदनीय है। इसमें जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अधिवक्ताओं ने प्रोटेक्शन एक्ट की पुरजार मांग उठाई।
विज्ञापन

जनपद बार के महामंत्री रमेश चंद्र पांडेय ने कहा कि हापुड की घटना में पुलिस पर कार्रवाई के साथ अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए। पूर्व अध्यक्ष जवाहर लाल मिश्र ने कहा कि प्रदेश में अधिवक्ताओं के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर अब तक सरकार की चुप्पी बनी है। सरकार को अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू करना चाहिए। अधिवक्ताओं को सामाजिक सुरक्षा देने की दिशा में सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इस मौके पर शिव पूजन मिश्र, निशांत पाठक, रमापति पांडेय, नीलांबर गुप्ता, अनिल यादव सहित सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
आज कलक्ट्रेट पर जुटेंगे अधिवक्ता
हापुड़ घटना के विरोध में बृहस्पतिवार को अधिवक्ता गेट मीटिंग के बाद कलक्ट्रेट में जुटेंगे। यहां शांति पूर्ण ढंग से आंदोलन करते हुए पुतला फूंकेंगे। यह जानकारी जनपद बार के अध्यक्ष रजनीश कुमार दूबे ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed