फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Adulteration: Along with health, fasting is also in danger

मिलावट : सेहत के साथ व्रत पर भी संकट

Tue, 25 Mar 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 25 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Adulteration: Along with health, fasting is also in danger
बाजार में तीन तरह का बिक रहा है मूंगफली दाना
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। चैत्र नवरात्र को नजदीक देख मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। फलाहार में मिलावट का खेल चल रहा है। इससे व्रतियों की सेहत को खतरा हो सकता है। ऐसे में खुद ही इसके प्रति जागरूक रहना पड़ेगा।
अन्यथा मिलावटी खाद्य पदार्थाें को प्रयोग करने से लीवर में सूजन, पाइल्स, अल्सर जैसी बीमारियां घेर सकती हैं। वहीं बाजार के जानकार नवरात्र पर 50 करोड़ के अधिक का व्यवसाय होने का अनुमान लगा रहे हैं।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के दौरान जिले भर में विभिन्न खाद्य पदार्थों के 50 नमूने लिए गए थे। इसमें से 25 नमूने फेल पाए गए। रिपोर्ट में फेल नमूनों को अधोमानक और असुरक्षित पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूंगफली के दाने के अलावा फाफड़ का आटा, कुट्टू का आटा, किशमिश, इलायची का दाना, रामदाना, साबूदान, के नमूने फेल पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट में मूंगफली में नमी पाई गई थी। इसमें न्यूट्रीएंट की मात्रा कम थी। लैब की जांच में रामदाना अधोमानक पाया गया। फाफड़ का आटा अधोमानक और असुरक्षित पाया गया।

जांच रिपोर्ट में किशमिश असुरक्षित पाया गया। इसमें नमी पाई गई। साथ ही न्यूट्रिएंट मानक के अनुरूप नहीं था। इलायची दाना भी अधोमानक और असुरक्षित पाया गया था। इस मामले में संबंधित पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। इसके बावजूद चैत्र नवरात्र को नजदीक देख धंधेबाजों ने आस्था से खुलेआम खिलवाड़ करते हुए अपना काम कर दिया है। बाजार में मिलावटी फलाहारों की आवक खूब हुई है। इधर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी और एक्सपायरी डेट के खाद्य व पेय पदार्थों की बिक्री के खिलाफ अभियान भी तेज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed