फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Administration to review the Containment Area

कंटेनमेंट एरिया की समीक्षा में जुटा प्रशासन

Fri, 08 May 2020 09:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Administration to review the Containment Area
घधौआ पुलिस चौकी के पास कैंप का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : BASTI
कंटेनमेंट एरिया की समीक्षा में जुटा प्रशासन
विज्ञापन

बस्ती। जिले में तुरकहिया, परसाजाफर, मिल्लतनगर, गिदही खुर्द व मुंडेरवा कस्बा कंटेनमेंट में शामिल है। क्योंकि इन स्थानों पर कोरोना के केस मिले हैं। इन क्षेत्रों में लॉकडाउन में छूट देने से पहले प्रशासन संक्रमण के खतरों को भांपने में जुट गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन क्षेत्रों में जांच-पड़ताल में जुटी हैं। मिल्लतनगर, तुरकहिया के अलावा परसा जाफर, गिदही खुर्द व जमोहरा में आरआरटी ने करीब दो सौ से अधिक का नमूने लिए गए हैं। यहां पिछले दिनों मिले सभी 17 पॉजिटिव केस की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद यह क्षेत्र कोरोना मुक्त घोषित कर दिया गया है।

लॉकडाउन-थ्री 17 मई तक लागू है, मगर जिन स्थानों पर पॉजिटिव केस पाए गए हैं, उस क्षेत्र के एक किमी की परिधि में लॉकडाउन में कोई रियायत नहीं है। आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित है। यहां रहने वालों के लिए जरूरत के सामान की होम डिलीवरी कराई जा रही है। कोटेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कंटेनमेंट एरिया के कार्डधारकों को स्वयं राशन पहुंचाएंगे। यहां की स्थिति पर डीएम आशुतोष निरंजन खुद नजर जमाए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रतिदिन दौरा कर रही है। निगेटिव लोग को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि कंटेनमेंट एरिया में अभी लॉकडाउन खुलने के आसार नहीं है, मगर जरूरत के सामान व दवाएं जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा रही हैं। इन इलाकों की समीक्षा हर दिन की जा रही है। फिलहाल कोई दूसरा केस यहां अब तक नहीं मिला है। इन इलाकों के अधिकांश लोगों की रेंडम जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed