फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Aditya of Basti hoisted the flag in the National Themes Moot Court Competition

Basti News: नेशनल थीम्स मूट कोर्ट कॉम्पटीशन में बस्ती के आदित्य ने लहराया परचम

Tue, 25 Mar 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 25 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Aditya of Basti hoisted the flag in the National Themes Moot Court Competition
बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के दीक्षापार गांव के आदित्य शुक्ल ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित थीम्स मूट कोर्ट कॉम्पटीशन में प्रथम स्थान हासिल किया है। देश की ख्यातिलब्ध यूनिवर्सिटी के एलएलबी छात्रों के बीच राम मंदिर के मुद्दे पर कई चक्र में प्रतियोगिता कराई गई। देश भर से कुल 26 टीमों ने हिस्सा लिया। सबसे बेहतर और सार्थक तर्क आदित्य की टीम ने प्रस्तुत किया। उनकी टीम को विजेता पदक के साथ एक लाख रुपये का पुरस्कार भी मिला है।
विज्ञापन

आदित्य के पिता उमाकांत शुक्ल बेसिक शिक्षा परिषद में शिक्षक के पद तैनात हैं। उनकी प्रारंभिक से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा बस्ती से हुई है। इसके बाद उन्होंने क्लैट की परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्ष 2024 में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी उड़ीसा में उनका प्रवेश हुआ। क्लैट की तरफ से आयोजित नेशनल थीम्स कोर्ट कंपटीशन में आदित्य के नेतृत्व में उनकी टीम ने भी हिस्सा लिया। राम मंदिर के मुद्दे पर देश भर की 26 टीमों को तर्क प्रस्तुत करना था। पुणे में कई राउंड की प्रतियोगिता में आदित्य की टीम ने इस मुद्दे पर सबसे बेहतर तर्क प्रस्तुत किया। बताया कि अंतिम दौर की प्रतियोगिता मुंबई में सभी टीमों के बीच आमने-सामने हुई। इसमें नेशनल लॉ कॉलेज उड़ीसा की तरफ से हिस्सा लेने वाले आदित्य की टीम को विजेता घोषित किया गया। निर्णायक मंडल में शामिल उच्च न्यायालय मुंबई के सेवानिवृत्ति न्यायाधीशों ने परिणाम की घोषित किया। आदित्य को विजेता पदक के साथ एक लाख रुपये का पुरस्कार भी मिला। उनकी टीम में अमितांशु राठ, व प्रत्यक्ष मोहती भी रही। आदित्य की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और शुभचिंतकों में खुशी छाई हुई है। उन्हें विजेता पुरस्कार मिलने पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष चंद्रिका सिंह, मंत्री बालकृष्ण ओझा, दुर्गेश यादव, सुरेश गौड़, हृदय विकास पांडेय, अशोक पांडेय सहित तमाम लोगों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed