फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   additional security at five highly sensitive booths

Basti News: पांच अति संवेदनशील बूथों पर होगी अतिरिक्त सुरक्षा

Wed, 03 May 2023 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 03 May 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
additional security at five highly sensitive booths
हर्रैया। नगर पंचायत चुनाव के लिए 14 मतदान केंद्रों के 17 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। इनमें पांच बूथों को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था होगी। परिसीमन के बाद नगर पंचायत में कुल 14 वार्डों में मतदान के लिए 17 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

वार्ड संख्या एक थानेश्वर नगर के लिए प्राथमिक पाठशाला थान्हा खास प्रथम, वार्ड संख्या पांच पंडित दीन दयाल नगर के लिए प्राथमिक पाठशाला कर्मदाड़े, वार्ड संख्या सात हनुमान गढ़ी नगर के लिए प्राथमिक पाठशाला हर्रैया, वार्ड संख्या नौ कुंवर नगर के लिए बीआर इंटर कालेज और वार्ड संख्या 14 हरीरहिया नगर के मतदाताओं के लिए उप निबंधक कार्यालय परिसर में बूथ बनाया गया है। उक्त सभी बूथों को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। जबकि अंबेडकर नगर वार्ड में नेशनल इंटर कॉलेज के दो बूथ, गौतम बुद्ध नगर वार्ड में कन्या जूनियर हाई स्कूल, मोती नगर वार्ड के लिए जूनियर हाई स्कूल और मंगल पांडेय वार्ड के लिए भदासी प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। एसडीएम गुलाब चंद्र ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार अति संवेदनशील बूथों पर पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed