फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Adarsh's last rites at Moodghat...the day was spent in grief and anger

Basti News: मूड़घाट पर आदर्श का अंतिम संस्कार...गम और गुस्से में गुजरा दिन

Fri, 28 Mar 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 28 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Adarsh's last rites at Moodghat...the day was spent in grief and anger
बस्ती। दुबौलिया के उभाई निवासी आदर्श उपाध्याय की जिस दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों में मौत हुई, उससे लोगों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। उसकी मां बार-बार बेहोश हो जा रही थी। छोटा भाई और पिता की हालत भी कटी पतंग जैसी हो गई है। दिन भर रिश्तेदारों-शुभचिंतकों के अलावा विभिन्न राजनैतिक दलों के लोग संवेदना व्यक्त करने पहुंचते रहे। इस दौरान घटनाक्रम को लेकर कई तरह की चर्चा लोग करते रहे। साथ ही पुलिस की कार्यशैली पर भी लोगों ने सवाल उठाए। कई लोगों का यहां तक कहना था कि पुलिस थाने में बैठाकर बिना रुपये लिए नहीं छोड़ती भले ही अगला निर्दोश हो। इससे पहले बुधवार रात को कलेक्ट्रेट और डीएम आवास पर धरना समाप्त कर परिवार के लोग सैकड़ों शुभचिंतकों के साथ शव लेकर शहर से सटे मूड़घाट पर पहुंचे। जहां पिता ने कांपते हाथों से मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

देरशाम दिवंगत आदर्श उपाध्याय के घर पहुंचकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने परिवार से मुलाकात कर जानकारी हासिल की। आश्चस्त किया कि समाजवादी पार्टी परिवार के साथ खड़ी है। उनके साथ सपा जिला अध्यक्ष/सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण पाठक, दयाशंकर मिश्र, विनीत पांडेय राष्ट्रीय सचिव मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, अयोध्या के पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय, पूर्व मेयर प्रत्याशी डाक्टर दीपू पांडेय, हर्रैया विधानसभा अध्यक्ष अरविंद यादव आदि भी थे। इससे पहले सुबह 10 बजे कप्तानगंज के विधायक अतुल चौधरी, सपा नेता दयाशंकर मिश्र पहुंचे व हर सम्भव मदद का आश्वासन दिए।
विज्ञापन

इसी क्रम में 11:40 बजे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, राकेश मूर्ति त्रिपाठी, देवेंद्र श्रीवास्तव अनिल भारती राज बहादुर आदि पहुंचे। जबकि 12 बजे राष्ट्रीय मजदूर किसान संगठन के बलवंत चौधरी, राधेश्याम गौतम, राम निहोरा आदि ने परिवार के पास पहुंचकर सांत्वना दी। शाम पांच बजे हर्रैया ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह भी पहुंचे और परिजनों को हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
आदर्श उपाध्याय के लिए लोगों ने निकाला कैंडल मार्च

दुबौलिया। थाना क्षेत्र के उभाई गांव निवासी आदर्श उपाध्याय की पुलिस की हिरासत से छूटने के बाद मौत के विरोध में कस्बे में कैंडल मार्च निकाला गया। आदर्श को न्याय दिलाने की मांग को लेकर डा. शैलेंद्र प्रताप सिंह, निखिल दूबे,राणा रणंजय सिंह, अनिल सिंह, प्रमोद पाण्डेय, कृष्ण मुरारी उपाध्याय, तुषार सिंह, हरिओम पाण्डेय सहित तमाम लोगों ने कस्बे में स्थित रामविवाह मैदान से भगवान शिव के मंदिर तक पैदल कैंडल मार्च निकाला। लोगों ने निष्पक्ष होकर प्रशासन को केस दर्ज कर जांच करने की मांग की।
------------
प्रदीप सिंह बने दुबौलिया के थानेदार
- थाने में पिटाई की वजह से किशोर की मौत होने के आरोप में तत्कालीन थानेदार जितेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह बृहस्पतिवार को एसपी अभिनंदन ने सम्मन सेल में तैनात प्रदीप सिंह को बतौर थानाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदीप सिंह इससे पहले कई थानों का चार्ज संभाल चुके हैं।

-
मां बोली-ऑटो की किस्त भरना मुश्किल
17 साल के बेटे को खोने के गम में रो-रोकर मां की हालत खराब है। बृहस्पतिवार को मुश्किल से वह बात कर पाईं। बोलीं कि उसके पति घर चलाने के लिए किस्त पर ऑटो लेकर चलाते हैं। आदर्श की मृत्यु के बाद वही अंतिम संस्कार किए हैं। ऑटो नहीं चलाएंगे तो किस्त भरने में मुश्किल होगी। मां ने बताया कि उसका बेटा एक दम सही सलामत था। मगर थाने से लेकर लौट रहा था तो वह खड़ा नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed