फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   action will be taken against 8 superviser,and 118 blo

आठ सुपरवाइजर, 116 बीएलओ पर होगी कार्रवाई

Sun, 01 Jul 2018 12:01 AM IST
basti
basti Updated Sun, 01 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
action will be taken against 8 superviser,and 118 blo
एसडीएम ने बैठक की। - फोटो : amar ujala
   भानपुर। मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही सामने आई है। भानपुर के पांच सुपरवाइजर और 77 बीएलओ तथा रुधौली के तीन सुपरवाइजर और 39 बीएलओ पर प्रशासन ने आंखें तरेरी हैं। एसडीएम भानपुर ने कार्रवाई की चेतावनी भी जारी कर दी है। कुल आठ सुपरवाइजर और 116 बीएलओ के कार्य असंतोषजनक पाए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम रमेश कुमार ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की। एसडीएम ने कहा कि तीन दिन के भीतर कार्यों में गुुणात्मक सुधार न होने पर कार्रवाई के लिए संस्तुति कर दी जाएगी। बताया कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य में एक जनवरी 2018 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता बनाया जाना है। साथ ही मृतकों के नाम सूची से बाहर किए जाने हैं। नाम काटने और संशोधन के लिए प्रपत्र भरने के साथ 80 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं का सत्यापन भी 30 जून तक किया जाना था। समीक्षा में आठ सुपरवाइजरों और 116 बीएलओ के कार्य संतोषजनक नहीं पाए गए। अब निर्वाचन आयोग की ओर से अगली तिथि 16 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। कार्रवाई की जद में आने वाले सुपरवाइजरों में रुधौली के बुद्धिसागर पाठक, कृपाशंकर पाण्डेय और प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव तथा भानपुर के हरिशंकर पाठक, श्याम लाल, कृष्ण कुमार आजाद, सुनील कुमार व महेन्द्र उपाध्याय के नाम शामिल हैं। समीक्षा बैठक के दौरान तहसीलदार रुधौली बृजेश वर्मा, तहसीलदार भानपुर नवीन प्रसाद रजिस्ट्रार रामचन्द्र मौर्या के साथ रुधौली विधान सभा क्षेत्र के दोनों तहसीलों के सुपरवाइजर मौजूद रहे।  
विज्ञापन

आज सूची में दर्ज कराएं नाम
भानपुर। एसडीएम रमेश कुमार ने सभी बीएलओ को एक जुलाई को अपने-अपने बूथ पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। जहां पर छूटे हुए कार्यों संपादित करना होगा। एसडीएम ने कहा कि अधिकारियों की ओर से बूथों पर बीएलओ की उपस्थिति का औचक निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed