फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Action plan of 35 crores was made in the meeting

Basti News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में 35 करोड़ की कार्ययोजना बनी

Sat, 03 Jun 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 03 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Action plan of 35 crores was made in the meeting
सल्टौआ में क्षेत्र पंचायत की बैठक को सम्बोधित करते प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह
बस्ती। सल्टौआ ब्लाक सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 15 वित्त एवं राज्यवित्त आयोग और मनरेगा से 35 करोड़ की कार्य योजना का प्रस्ताव पास हुआ और वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए कार्य योजना के प्रस्ताव पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार गांव के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। बीडीओ अनिल कुमार यादव ने पंचायतों के समग्र विकास के लिए बिंदुवार योजनाओं की जानकारी दिया। कहा कि योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रधान और बीडीसी आपसी सामंजस्य बनाएं। सीएम फेलो शिवकुमार ने कहा कि योजनाओं के बारे में जानकारी दी। प्रभारी एडीओ पंचायत अरुणेश पाल ने ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि स्वयं सहायता समूह की सखियां योजनाओं के सही क्रियान्वयन में सहयोग करें। सीडीपीओ देवेंद्र सिंह ने बाल विकास परियोजना के बारे में जानकारी दिया। चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद कुमार मिश्र स्वस्थ्य विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता दुष्यंत विक्रम सिंह ने बीते वित्तीय वर्ष में कराए गए कार्यों की चर्चा की। कहा कि गांवों के विकास के लिए बीडीसी और प्रधान एक दूसरे का सहयोग कर विकास कार्यों को पूरा कराएं। प्रमुख गीता देवी ने बैठक में आए जन प्रतिनिधियों को आभार व्यक्त किया। बैठक का संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी अरुणेश पाल ने किया। मौके पर जिला पंचायत सदस्य अब्बूबकर, रामतीरथ यादव, शंकर यादव, अमित सिंह, श्रीराम पांडेय, मगन शुक्ल, संतोष चौधरी, पप्पू सिंह, बृजभूषण शुक्ल, लल्लन, अशोक, संजय यादव, राज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed