{"_id":"68c3267d57380327530b068e","slug":"action-plan-made-for-harishankari-plantation-basti-news-c-207-1-sgkp1006-143651-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हरिशंकरी पौधरोपण की बनाई कार्ययोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हरिशंकरी पौधरोपण की बनाई कार्ययोजना
Fri, 12 Sep 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
रुधौली। ब्लाॅक सभागार में प्रशासन और लोक भारती संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में हरिशंकरी पौधरोपण की कार्ययोजना बनाई गई। 17 सितंबर को सभी नगरीय वार्ड में हरिशंकरी पौधरोपण का लक्ष्य तय किया गया।
एसडीएम रुधौली मनोज प्रकाश ने कहा कि ऑक्सीजन देने वाले पौधे जैसे पीपल, बरगद, नीम आदि पौधों के लगातार हो रहे दोहन के कारण ऑक्सीजन का स्तर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आलोक चौधरी ने अधिक से अधिक हरिशंकरी पौधरोपण पर जोर दिया। लोक भारती संस्थान के जिला संयोजक अजय चौधरी ने कहा कि 17 सितंबर को जिले की पंचायतों तथा नगर निकायों में हरिशंकरी पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
नगर पंचायत की ईओ कीर्ति सिंह, एडीओ कृषि प्रेम नारायण मिश्रा, गोपेश पाल, ब्लाक संयोजक बिपिन पांडेय, बिपिन पांडेय, प्रांतीय सामाजिक समरसता प्रमुख संतराम, सतीश सोनकर, सह संयोजक विनय चौधरी, गर्वित मद्धेशिया, धर्मेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कुदरहा में हरिशंकरी पौधरोपण अभियान शुरू
कुदरहा। नगर पंचायत गायघाट और ब्लॉक परिसर में हरिशंकरी पौधरोपण जागरूकता अभियान चलाया गया। बैठक में जैविक खेती के महत्व और उसके फायदों पर विस्तार से चर्चा हुई। रासायनिक उर्वरकों से होने वाले नुकसानों के बारे में जागरूक किया गया। अभियान को सफल बनाने के लिए लोक भारती के संपर्क प्रमुख श्रीकृष्ण चौधरी, ब्लॉक प्रमुख कुदरहा अनिल दुबे, नगर पंचायत अध्यक्ष गायघाट के प्रतिनिधि पिंटू तिवारी, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव (देवा) और बीडीओ आलोक कुमार पंकज ने ग्राम प्रधानों और आम लोगों को जागरूक किया। सब ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। संवाद