फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ACP issue raised in the meeting of sanitation workers

Basti News: सफाईकर्मियों की बैठक में गूंजा एसीपी का मुद्दा

Fri, 14 Feb 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 14 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
ACP issue raised in the meeting of sanitation workers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाॅक और जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियोें की बैठक बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब सभागार में हुई। इसमें 16 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले सफाई कर्मचारियों को नियमानुसार द्वितीय एसीपी का लाभ दिलाने का मुद्दा उठाया गया।

संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य ने कहा कि एसीपी का लाभ दिलाने की मांग को लेकर संघ पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम और सीडीओ के साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी रतन कुमार को मांग पत्र दिया था। डीएम के आश्वासन के बावजूद अब तक एसीपी का कार्य विभागीय स्तर पर शुरू नहीं किया गया। इससे सफाईकर्मियों में रोष है। यदि एक सप्ताह के भीतर एसीपी न लगाया गया तो संघ निर्णायक आंदोलन को बाध्य होगा।
विज्ञापन

बैठक में मनोज चौहान, राम कृपाल चौधरी, अमित चक्रवर्ती, राजेश कुमार आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed