फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Acharya Ramchandra shukla Homage tributed

आचार्य शुक्ल ने दी हिंदी को विश्व पटल पर पहचान

Thu, 03 Feb 2022 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Acharya Ramchandra shukla  Homage tributed
पुण्यतिथि पर याद किए गए आचार्य रामचंद्र शुक्ल
विज्ञापन

बस्ती। आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने हिंदी को विश्व पटल पर पहचान दिलाई। युवा उनसे प्रेरणा लेकर हिंदी भाषा को नई ऊंचाई देने का प्रयास करें। बुधवार को आचार्य रामचंद्र शुक्ल की पुण्यतिथि पर सोशल क्लब की ओर से बड़ेवन स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
बड़ेवन में आचार्य रामचंद्र शुक्ल की प्रतिमा पर एकत्र क्लब के सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर क्लब के मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने उनके सामाजिक व साहित्यिक योगदान की चर्चा की। इस मौके पर क्लब संस्थापक उमेश श्रीवास्तव और दीपक गौड़ ने कहा कि अगौना गांव में जन्मे आचार्य शुक्ल हिंदी साहित्य के उज्ज्वल नक्षत्र हैं। वे सदैव याद किए जाएंगे। कहा कि आचार्य शुक्ल की इस धरा में पैदा होना जिले के लिए गौरव की बात है। विश्व हिंदी साहित्य में आलोचना सम्राट के रूप में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर क्लब के मनीष भट्ट, नीरज यादव, ऋषभ पांडेय, गौरव गुप्ता, आलोक श्रीवास्तव वीरू, राहुल पटेल, रमेश गुप्ता, आशीष श्रीवास्तव, बीरू चौधरी, शिवकुमार, अरविंद, राहुल सिंह, सौरभ, दिलीप कुमार यादव, नितराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed