फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accused of refusing to marry arrested

Basti News: शादी से इन्कार करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 14 Mar 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 14 Mar 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Accused of refusing to marry arrested
पुलिस ने दुष्कर्म की धारा भी बढ़ाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कलवारी थाने में आयोजित समाधान दिवस के दौरान युवती के जहर खाने के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को मुस्तफापुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। युवती के न्यायालय में बयान के बाद आरोपी सदावृक्ष पर दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई है।

शनिवार को कलवारी थाने पर नायब तहसीलदार स्वाति सिंह की अध्यक्षता में चल रहे समाधान दिवस के दौरान प्रेमी-प्रेमिका का मामला आया था। जिसमें युवती प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी जबकि युवक मुकर रहा था। प्रेमिका का कहना था कि चार वर्ष से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा है। प्रेमी ने शादी करने के लिए उसे पूना बुलाया था। इसके बाद इनकार किया। थाने में भी उसके राजी न होने से आहत होकर युवती ने थाना परिसर में लगे हैंडपंप के पहुंचकर एक पुड़िया निकाली और इसे जहर बताकर खा लिया था। पुलिस आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर ले गई जहां डाक्टर ने युवती की हालत सामान्य बताया। जहर खाने के कोई लक्षण नहीं पाए गए। एहतियातन उसे भर्ती कर लिया गया था। बाद में युवती को वन स्टॉफ सेंटर पर रखा गया था। युवती के पिता की तहरीर पर शादी का झांसा देकर बेटी के अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल व कलमबंद बयान कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed