फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accused of raping on the pretext of marriage

Basti News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

Sat, 06 Jul 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 06 Jul 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping on the pretext of marriage
बस्ती। लालगंज क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस बाबत बृहस्पतिवार को पीड़िता ने एसपी कृष्ण गोपाल चौधरी से शिकायत की है। एसपी के निर्देश पर मुकामी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि लालगंज थाना क्षेत्र के सिसई बाबू निवासी युवक ने वर्ष 2022 में उसे लिफ्ट देकर बस्ती पहुंचाया। रास्ते में मोबाइल फोन नंबर ले लिया। उसके बाद दोनों में बातचीत होती रही। एक फरवरी 2024 को युवक ने उसे कोपे गांव के बंधे पर बुलाया और नशीली दवा सुंघाकर बस्ती के एक होटल में लाकर डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। आरोपी युवक ने उससे कहा कि वह उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है।
विज्ञापन


पीड़िता ने कहा है कि उसने युवक से कहा कि कोर्ट मैरिज कर लो, लेकिन उसने कहा कि शादी धूमधाम से करेंगे। इसके बाद वह लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब उसने शादी करने का दबाव बनाया तो मुकर गया और जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने एसपी से केस दर्ज कराकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed