{"_id":"6a19f1f2abb44a979401e622","slug":"accused-of-plotting-to-kidnap-and-murder-sister-in-law-over-land-dispute-basti-news-c-207-1-bst1006-159559-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जमीनी रंजिश में भाभी पर अपहरण कर हत्या कराने की साजिश का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जमीनी रंजिश में भाभी पर अपहरण कर हत्या कराने की साजिश का आरोप
विज्ञापन
बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पैगापुर निवासी बंश बहादुर ने एसपी को पत्र देकर जमीनी विवाद में विपक्षी द्वारा अपहरण कर मारने पीटने व गाली और हाथ पैर बांध कर हत्या की साजिश करने का आरोप लगाया है। बंश बहादुर ने दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराकर अपने और परिवार के जान माल की रक्षा का गुहार लगाई है।
एसपी को दिए पत्र में बंश बहादुर ने कहा है कि उसकी भागी व उनके मायके के लोग जमीनी विवाद को लेकर रंजिश रखते है और हमेशा उसे मारने की साजिश रचते हैं। 25 मई को वह पिछड़ा वर्ग भारत मुक्ति मोर्चा के पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने बहन के घर गया। वहां से वापस आते समय रिठिया पुल के पास एक अज्ञात सफेद रंग की बोलेरो में सवार लोग आए और कनपटी पर असलहा सटा कर उसे घसीटते हुए बोलेरो में ले जाकर बैठा दिया। एक अज्ञात मकान में ले जाकर हाथ पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूस कर मारा-पीटा और उसके बाद वहीं छोड़ दिया। होश आने पर उसने दांत से रस्सी काटने का प्रयास किया। उसकी भाभी फिर उसे जान से मरवा की धमकी दे रही है। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।