{"_id":"60f4674a8ebc3e698c134d95","slug":"accused-of-gang-rape-with-a-teenager-basti-news-gkp4023440167","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
गौर थानाक्षेत्र का है मामला, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान/बस्ती। गौर थानाक्षेत्र के नगर पंचायत बभनान के एक वार्ड में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता ने दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।
पीड़िता के पिता ने गौर पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे उसकी 15 वर्षीय बेटी जरूरी काम से घर से बाहर निकली थी। इसी बीच पहले से घात लगाए वार्ड के ही दो युवक उसका मुंह दबाकर गन्ने के खेत में उठा ले गए और वहां बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। वापस जाते हुए युवकों ने धमकी देते हुए कहा कि यदि इसकी शिकायत पुलिस में की तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। बाद में किशोरी ने जब आपबीती बताई तो परिवार वाले सन्न रह गए। प्रभारी निरीक्षक गौर संजय कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है, छानबीन चल रही है। मुकदमा पंजीकृत कर आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।