{"_id":"611806368ebc3ee5297606a5","slug":"accused-of-attacking-hiyuva-leader-basti-news-gkp4056124157","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हियुवा नेता पर हमले के आरोपी की तुरंत हो गिरफ्तारी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हियुवा नेता पर हमले के आरोपी की तुरंत हो गिरफ्तारी’
विज्ञापन

बस्ती। हिंदू युवा वाहिनी के भानपुर के तहसील मंत्री पर चाकू से हमला करने के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को एसपी आशीष श्रीवास्तव से मुलाकात की। उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि घटना के तीन दिन भी मुकामी पुलिस आरोपी की पहचान नहीं कर पाई है।
हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष शशि भूषण सिंह ने कहा कि तहसील मंत्री विश्राम मौर्या के ऊपर जानलेवा हमला 12 अगस्त की देर शाम को हुआ। इस समय वह लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। मामले में वाल्टरगंज पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि थानाध्यक्ष दुर्विजय को वहां से हटाया जाए। विश्राम मौर्या के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले को गिरफ्तार किया जाए। इस मौके पर जिला संयोजक बबलू निषाद, जिला महामंत्री कन्हैया लाल, जिला महामंत्री संगठन विनय सिंह, जिला कार्यालय प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, जिला मंत्री दुर्गेश भारतवंशी, जिला कार्यसमिति सदस्य अमृत लाल कन्नौजिया, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, जिला मंत्री मोहन सिंह, कुलदीप कुमार, श्यामनाथ चौधरी आदि मौजूद रहे।