{"_id":"6ab034dc407599ccbc07b145","slug":"accused-arrested-for-theft-at-railway-stations-and-on-trains-basti-news-c-207-1-bst1013-167281-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बस्ती। एक्सप्रेस ट्रेनों और विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का सामान चोरी करने के आरोपी को जीआरपी ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से तीन एंड्रॉइड मोबाइल और 1200 रुपये नकद बरामद हुए हैं। जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे भेज दिया गया।
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक बांकेलाल ने बताया कि पिछले कुछ समय से एक्सप्रेस ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का सामान चोरी होने की शिकायतें मिल रही थीं। शनिवार शाम वरिष्ठ उप निरीक्षक पवन कुमार, उप निरीक्षक लल्लन तिवारी, सरोज प्रसाद और हेड कांस्टेबल सुजीत सोनकर प्लेटफार्म संख्या दो पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या दो और तीन के पूर्वी छोर की ओर एक युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से तीन एंड्रॉइड मोबाइल और 1200 रुपये बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी की पहचान गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के बिन टोला, सब्जी मंडी निवासी मोहम्मद शाकिब के रूप में हुई। जीआरपी के अनुसार, पूछताछ में उसने कुछ दिन पहले खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर कुशीनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक महिला का पर्स चोरी करने की बात भी स्वीकार की है।