फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accused arrested for sexually exploiting a woman on pretext of marriage

Basti News: शादी झांसा देकर यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 27 May 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 27 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for sexually exploiting a woman on pretext of marriage
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के एक गांव की 23 वर्षीय युवती को शादी झांसा देकर यौन शोषण के आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने केस पंजीकृत कर लिया है। युवती ने पुलिस को दी तहरीर आरोप लगाया है कि कमलेश पुत्र निरहू निवासी गली संतडीह थाना खोड़ारे जनपद गोंडा उसे शादी झांसा देकर वर्षों से उसका यौन शोषण करता था। बाद में शादी करने से मुकर गया। हर्रैया पुलिस ने सोमवार को आरोपित विरुद्ध दुष्कर्म का केस पंजीकृत कर उसे जेल भिजवा दिया है। संवाद
विज्ञापन

मारपीट के मामले में चार नामजद
सोनहा। स्थानीय पुलिस ने मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सोनहा थाना क्षेत्र के कोठीली की सुनीता देवी पत्नी दद्दन प्रसाद का आरोप है कि रविवार रात आठ बजे पुरानी रंजिश में गांव के बब्लू, भवन, अमन व नरेश ने गाली गलौज देते हुए लाठी डंडे से मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद राजभर ने बताया केस दर्ज कर पीड़ित की मेडिकल जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन

दो बाइक की भिड़ंत में युवक गंभीर रूप से घायल
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के लोहरपुरवा गांव के समीप दो बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चालक 37 वर्षीय विजय कुमार निवासी सल्टौआ गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दूसरा बाइक चालक बाइक लेकर भाग गया। आसपास के लोगों ने घायल को एंबुलेंस से स्थानीय अस्पताल पहुंचाय। नाजुक स्थिति में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

सोनहा। थाना क्षेत्र के सोनहा-शिवाघाट मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल सोनई चौरसिया को एचसी भानपुर पहुंचाया। उनका इलाज चल रहा है। सोनहा थाना क्षेत्र के कटया निवासी सोनई चौरसिया (45) पुत्र गम्मा बाइक से अपनी ससुराल जा रहे थे। शाम 5:30 बजे मंडफ गांव के पास पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों व डायल 112 की टीम की मदद से एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें सीएचसी भानपुर पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed