Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accused arrested for demanding extortion at gunpoint

Basti News: तमंचा दिखाकर रंगदारी मांगने का आरोपी दबोचा

Tue, 07 Jul 2026 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for demanding extortion at gunpoint
बस्ती। जिले की लालगंज पुलिस ने तमंचा दिखाकर रंगदारी मांगने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव निवासी अभिनव पाल उर्फ विनय पाल के रूप में हुई है। उसके पास से एक अदद देशी कट्टा 12 बोर, एक अदद कारतूस 12 बोर, काले रंग की पल्सर बाइक और दो सौ रुपये नकद बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष लालगंज विनय पाठक ने बताया कि आरोपी संतकबीरनगर जिले के हरिहरपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन पर रुपये लेकर पूर्व में हमला कर चुका है। इस मामले में वह वांछित भी चल रहा था। वह कट्टा दिखाकर अक्सर लोगों से रंगदारी मांगता रहता है।
विज्ञापन

उसके भय से क्षेत्र के लोग सहमे रहते हैं। उसके खिलाफ जिले के नगर, लालगंज और संतकबीरनगर के महुली थाना में कुल नौ आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस उसकी तलाश काफी दिनों से कर रही थी। बुधवार को उसे थाना क्षेत्र के शोभनापार मोड़ के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed