{"_id":"6aa8422676e6e05cb1060f27","slug":"accusation-of-rape-under-the-pretext-of-a-job-offer-basti-news-c-207-1-bst1006-166835-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
पैकोलिया। महिला को सफाई कर्मी की नौकरी दिलाने के बहाने धोखाधड़ी कर रुपये ऐंठने व बाद में दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है।
दर्ज एफआईआर में पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कर्मा गांव निवासी एक महिला ने बताया कि उनका मुकदमे से संबंधित मामले में कोर्ट-कचहरी आना-जाना लगा रहता है। उनकी मुलाकात दुबौलिया थाना क्षेत्र के उभाई गांव निवासी अंगद निषाद से हुई। बातचीत के दौरान आरोपी ने सफाईकर्मी के पद पर नगर पंचायत हर्रैया में नियुक्ति करवाने का झांसा देकर एक लाख रुपये मांगा था।
नौकरी के नाम पर अप्रैल के प्रथम सप्ताह में 50 हजार रुपये आरोपी ने लिए। जल्द नियुक्ति का आश्वासन दिया। 13 जून को बाइक पर बैठाकर नियुक्ति पत्र दिलाने के बहाने ले गया। माध्यमिक विद्यालय इटवा-कुनगाई के पास देर शाम झाड़ी के पास ले गया। वहां अंगद निषाद और उसके अज्ञात मित्र ने बारी-बारी दुष्कर्म किया। बाद में बाइक पर बैठाकर हर्रैया बाजार के पास असलहा सटाकर जान-माल की धमकी देकर छोड़ दिया। संवाद