फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   accountant suspended

Basti News: दूसरे के नाम की जमीन की वरासत, लेखपाल निलंबित

Mon, 30 Oct 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 30 Oct 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
accountant suspended
हर्रैया तहसील क्षेत्र के असनहरा गांव का मामला
विज्ञापन

पीड़ित मूसे के चाचा के बेटे के नाम किया था वरासत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। हर्रैया के एसडीएम विनोद कुमार पांडेय ने रविवार को लेखपाल अजय गौड़ को निलंबित कर दिया। उन पर आरोप है कि वह जीवित व्यक्ति को मृत दिखाकर उसकी जमीन की वरासत उसके चाचा के बेटे के नाम कर दी थी। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाया गया।
जानकारी के अनुसार, गौर ब्लॉक क्षेत्र के असनहरा निवासी मूसे ने एसडीएम से शिकायत की कि वह बाहर रहते हैं। इसका फायदा उठाते हुए उनके चाचा के बेटे ने पहले उन्हें लेखपाल की मदद से मृत घोषित कराया, फिर उनकी जमीन अपने नाम वरासत करा ली। वरासत हुई जमीन को उनके चाचा के बेटे ने किसी अन्य को दान कर दी।
विज्ञापन

मूसे ने लेखपाल अजय गौड़ पर मिलीभगत का आरोप लगाया था। एसडीएम ने इसकी जांच नायब तहसीलदार से कराया तो मामला सही पाया। इसमें संबंधित गांव के लेखपाल अजय गौड़ की भूमिका मिली। उन्हें प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है। आगे की जांच तहसीलदार हर्रैया कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed