{"_id":"64f386e8a74e8fd89c002894","slug":"accidental-death-basti-news-c-207-1-sgkp1006-3698-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हाईवे पर दो सड़क हादसों में राहगीर की मौत, ट्रक चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हाईवे पर दो सड़क हादसों में राहगीर की मौत, ट्रक चालक घायल
विज्ञापन
छावनी के पचवस के पास हाईवे पर पलटा ट्रक।
महराजगंज (बस्ती)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की सुबह हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में राहगीर की मौत हो गई, और ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि राहगीर के शव को कब्जे में लेकर घटना की सूचना परिजनों को दिया है।
फोरलेन पर कोतवाली थाना क्षेत्र के मूड़घाट चौराहे पर बस्ती से गोरखपुर लेन में सुबह 6 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल राहगीर रामजीत (55 वर्ष) पुत्र राम लखन निवासी आनंद नगर कटरा थाना कोतवाली की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना करने के बाद गाड़ी लेकर चालक फरार हो गया। सूचना पर पुलिस और एनएचएआई की टीम पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर घटना की सूचना परिजनों को दी। कोतवाली थाने के प्रभारी निरीक्षक विनय पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
फोरलेन पर दूसरी घटना छावनी थाना क्षेत्र के पचवस फ्लाईओवर के निकट ट्रक पलटने से हुई, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पंजाब से लोहे की पाइप लादकर एक ट्रक गुवाहाटी जा रहा था, जैसे ही ट्रक शनिवार की सुबह 6:30 बजे छावनी थाना क्षेत्र के पचवस फ्लाईओवर के निकट पहुंचा, तभी ट्रक का अगला बायां टायर फट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर किसी वाहन से टकराकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया।
विज्ञापन
घटना में चालक रमजोत (20) पुत्र अरमीत निवासी पटियाला पंजाब गंभीा रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे चालक जगतार सिंह बाल-बाल बच गए। सूचना पर एनएचएआई के शिवमूर्ति पाठक और अरविंद पांडेय, जबकि छावनी थाने की पुलिस पहुंच गई। घायल को एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी हर्रेया पहुंचाया। एसओ छावनी नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।