{"_id":"64cfe07e72850b0dd1081873","slug":"accidental-death-basti-news-c-207-1-sgkp1006-2400-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवती की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान, बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के गौर-हलुवा मार्ग पर छितहा गांव के समीप ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने उसे जिला अस्पताल फिर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रविवार को करीब दो बजे गौर थाना क्षेत्र के बेलवरिया गांव निवासी जगत नारायण की पुत्री पुष्पा (22) अपने भाई झिनकू वर्मा के साथ मोटरसाइकिल से पर से अपने घर वेलवरिया जा रही थी। अभी वह छितहा गांव के समीप पहुंची थी कि ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और चालक सड़क की पटरी की तरफ, जबकि मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी पुष्पा सड़क पर गिर गई, जिससे ट्रैक्टर- ट्राॅली उसकी कमर से होकर गुजर गई।
घटना में गंभीर रूप से घायल पुष्पा को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राॅली छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली कब्जे में ले ली। प्रभारी निरीक्षक गौर राजकुमार पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया गया है, अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
चार दिन पूर्व मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुई थी पुष्पा
तीन अगस्त को पुष्पा के पड़ोसी रवि कुमार वर्मा से उसकी मारपीट हो गई थी, जिसमें उसे गंभीर चोट आई थी। परिजन इलाज कराने उसे जिला अस्पताल ले गए थे। जिला अस्पताल से आने के बाद शनिवार को गौर थाने पर पहुंची थी, जहां उसकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मारपीट की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। मुकदमे में धारा तरमीम कराने के लिए रविवार को वह मेडिकल कराने गौर आई थी। मेडिकल कराकर घर लौट रही थी कि रास्ते में हादसा हो गया और इलाज कराने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर पहुंचने पर उसकी मौत हो गई।