{"_id":"6499e1ff6285789b830c25c4","slug":"accidental-death-basti-news-c-207-1-sgkp1002-460-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: साइकिल सवार किसान को 50 मीटर तक घसीटती रही कार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: साइकिल सवार किसान को 50 मीटर तक घसीटती रही कार, मौत
Tue, 27 Jun 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के निकट सब्जी बेचकर घर लौट रहे किसान को बेकाबू कार ने चपेट में ले लिया। कार में फंस जाने की वजह से किसान 50 मीटर तक गाड़ी के साथ घिसटता रहा। उसके बाद चालक ने उसे गाड़ी से छुड़ाया और गाड़ी लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस किसान को सीएचसी कप्तानगंज ले गई,जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हर्रैया थाना क्षेत्र के रौताईनपुर गांव निवासी राम अजोर चौधरी (59) पुत्र राम प्यारे सब्जी की खेती करते थे। खेत में तैयार सब्जी शाम को तोड़कर रख लेते थे। जिसे अगले दिन तड़के उसे कप्तानगंज में लगने वाली मंडी में ले जाकर फुटकर विक्रेताओं को बेच देते थे। रोज की तरह सोमवार सुबह वह साइकिल से सब्जी लेकर कप्तानगंज गए थे। वहां से वापस लौटते समय जब त्रिलोकपुर गांव के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार कार ने चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने बताया कि टक्कर के बाद राम अजोर चौधरी कार में फंस गए। इसके बावजूद चालक ने कार नहीं रोका और उन्हें करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए तेलियाडीह मंदिर तक ले गए। सूचना पर महाराजगंज चौकी इंचार्ज सर्वेश कुमार चौधरी के अलावा थानाध्यक्ष कप्तानगंज रोहित उपाध्याय भी पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए सीएचसी कप्तानगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिवार व गांव के लोग पहुंच गए। एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -
परिवार में मचा कोहराम
- परिवार के लोगों की चीख पुकार सुनकर हर किसी की आंखे नम हो गईं। दिवंगत किसान राम अजोर चौधरी की पत्नी सरोज देवी की सात साल पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में पांच बेटियां और इकलौता बेटा विनोद कुमार है। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। खेती में पिता के साथ विनोद भी सहयोग करता है। राम अजोर की मौत से परिवार को गहरा आघात लगा है। कप्तानगंज के एसओ रोहित उपाध्याय ने बताया कि दुर्घटना करने वाली कार की तलाश की जा रही है।