{"_id":"64c40a591bd3e4351801d95a","slug":"accidental-death-basti-news-c-207-1-sgkp1002-1966-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में बिस्तर पर मृत मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में बिस्तर पर मृत मिला युवक
Sat, 29 Jul 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
डबलू सिंह। फाइल फोटो
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोगों का कहना है कि बृहस्पतिवार की रात मोबाइल फोन को चार्जिंग में लगाकर हेडफोन से गाना सुनते हुए वह सोया था। सुबह कमरे में मृत पाया गया।
गांव के डबलू सिंह (26) पुत्र जय सिंह के परिजनों ने बताया कि डबलू रात में लगभग 12:00 बजे अपने कमरे में सोने चला गया। वह मोबाइल को चार्जिंग में लगाकर हेडफोन से गाना सुनते-सुनते ही सो गया। उसकी मां जब सुबह जगाने कमरे में जाने लगी तो दरवाजा अंदर से बंद था। बुलाने पर कोई भी जवाब नहीं मिला तो उन्होंने परिवार के अन्य लोगों को बताया। सबने बुलाने की कोशिश की लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर अनहोनी की आशंका में कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे। देखने पर लगा कि डबलू बिस्तर पर सो रहा हैं, लेकिन जगाने पर कोई हलचल नहीं पाई।
आनन-फानन उन्हें एक डाॅक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना से मां सुनीता, भाई बबलू सिंह, पट्टू सिंह सहित परिवार के सभी लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार बारहछेत्र घाट पर कर दिया।