{"_id":"64c40b33cc83fd09b30c15f4","slug":"accidental-death-basti-news-c-207-1-sgkp1002-1960-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दहेज में मिली बाइक से निकले थे तीनों दोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दहेज में मिली बाइक से निकले थे तीनों दोस्त
Sat, 29 Jul 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। तीन दोस्तों की हादसे में मौत से लोग स्तब्ध हैं। जैसे उनकी मौत उन्हें दिल्ली से खींच लाई हो। वरना गोंडा और उन्नाव के रहने वाले तीनों गौर थानाक्षेत्र के समय माता मंदिर के पास पहुंचने का कोई आधार नहीं था।
बता दें कि गोंडा के खोडारे थाना क्षेत्र के रसूलपुर खान निवासी मूलचंद्र (26) पुत्र गुरु प्रसाद, शत्रुघ्न (28) पुत्र राज जियावन व उन्नाव जिले के सलारपुर निवासी आनंद (26) यादव पुत्र राम अवतार की बृहस्पतिवार रात सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। वे तीनों एक साथ लकड़ी के फर्नीचर में पॉलिश का काम करते थे।
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक मूलचंद के परिवार वालों का कहना है कि दिल्ली से लौटने के बाद वे घर पर आधे घंटे भी नहीं रुके थे। मूलचंद का बड़ा भाई ट्रक ड्राइवर है। 21 मई को उसकी शादी छपिया थानाक्षेत्र के अतरोहा महुआ पार निवासी जगई की पुत्री रानी से हुई थी। उसी शादी में दहेज में पल्सर बाइक मिली थी। वही बाइक लेकर तीनों ने शत्रुधन की मौसी के घर जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
कुछ लोगों का कहना है कि उन तीनों का रात में वहां रुकने का प्लान था, लेकिन अचानक न जाने क्या उनके मन में आया कि बाइक लेकर वापस गोंडा के लिए निकल पड़े। पुलिस के अनुसार रात करीब 12 बजे समय माता के स्थान के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पक्के तौर पर यह जानकारी नहीं हो पाई कि उनमें बाइक कौन चला रहा था। हालांकि पुलिस के अनुसार उनमें कोई भी हेलमेट नहीं लगाए थे।