फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   accidental death

Basti News: सवारी बैठाने को लेकर धक्का-मुक्की, ऑटो चालक की मौत

Mon, 10 Jul 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 10 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
accidental death
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के मनौरी फ्लाईओवर के पास रविवार दोपहर करीब दो बजे सवारी बैठाने को लेकर ऑटो चालकों में धक्का-मुक्की होने लगी। इसी बीच सिर के बल गिरा एक 32 वर्षीय ऑटो चालक बेहोश हो गया। गंभीर हालत में पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने देखते ही वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के पकरी चौबे निवासी ऑटो चालक अमरनाथ को मृत घोषित कर दिया। घटना से ऑटो चालकों में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी आलोक प्रसाद ने घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन


वाल्टरगंज थाने के मनौरी चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे रुधौली, भानपुर, सोनहा आदि रूट पर चलने वाले ऑटो वाले सवारी भरते हैं। पुलिस चौकी के सामने 50 मीटर दूर सड़क के दक्षिण-पूर्वी हिस्सा पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के अंतर्गत आता है। रविवार अपराह्न लगभग दो बजे कुछ ऑटो चालक सवारी बैठाने को लेकर झगड़ा करने लगे। कुछ ही देर में उनमें धक्का-मुक्की होने लगी। तभी एक चालक ने दूसरे को पीछे की तरफ धक्का दे दिया, जिससे वह पीछे की तरफ सिर के बल गिर गया। मनौरी चौकी के आरक्षी दौड़कर पहुंचे और बेहोश पड़े ऑटो चालक को जिला अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष वाल्टरगंज नारायण लाल श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए व सूचना उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन

घटनास्थल पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में होने की सूचना पर वहां के थानाध्यक्ष महेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए व घटना की बाबत लोगों से पूछताछ में जुट गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
सीसीटीवी से की जा रही झगड़ा करने वालों की पहचान
घटना के तत्काल बाद पुलिस ने पांच-छह ऑटो चालकों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। सीओ सिटी के अनुसार आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से झगड़ा करने वालों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

----------------
जन्म से पहले उठा पिता का साया

घटना की सूचना मिलते ही अमरनाथ के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की मां रामरति देवी, पत्नी निशा देवी, छोटा भाई बैजू सहित परिवार के सभी लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां राम रति ने बताया कि बहू पेट से है। बच्चे के जन्म से पहले ही पिता का साया उठ गया। मृतक के पिता रामधनी ने कमाऊ बेटे की आकस्मिक मौत पर विलाप करते हुए बताया कि बड़ा बेटा ही टेंपो चलाकर छोटे भाई की पढ़ाई करवा रहा था। दोनों बेटे मिलकर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। गांव के लोगों में भी शोक की व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed