{"_id":"62a62630e4bcff3b37170779","slug":"accident3-basti-news-gkp44010473","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली लगने से घायल पूर्व जिपं सदस्य का बेटा लखनऊ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली लगने से घायल पूर्व जिपं सदस्य का बेटा लखनऊ रेफर
विज्ञापन

फालोअप...
- सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमलावरों का सुराग लगाने में जुटी पुलिस
- शनिवार को फोरलेन पर पुरानी बस्ती के चैनपुरवा ओवरब्रिज के पास की घटना
- संतकबीरनगर के दुधारा सिसवा तालिफ का रहने वाला है घायल वजैदुल्लाह
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। फोरलेन पर पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चैनपुरवा ओवरब्रिज पर शनिवार दोपहर गोली लगने से घायल पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे वजैदुल्लाह (18) की हालत नाजुक देखकर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। उधर, गोली मारने वालों और घटना की वजह के बारे में अभी कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस घायल युवक के पिता पूर्व जिला पंचायत सदस्य सलामुल्लाह सिद्दीकी की तहरीर पर दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास व लूट की धारा में मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।
संतकबीरनगर जिले के दुधौरा थानांतर्गत सिसवा तालिफ निवासी सलामुल्लाह सिद्दीकी पूर्व जिला पंचायत सदस्य हैं। उनका बड़े बेटे वजैदुल्लाह (18) ने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा दी है। वह इन दिनों शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के पास ऑनलाइन सर्विस की दुकान पर कंप्यूटर का काम सीख रहा है। बताया जाता है कि उसके साथ उसका छोटा भाई वसामुल्लाह भी यहां काम सीखने आता है। शनिवार को दोनों भाई एक साथ बाइक से आने के लिए अपने घर से निकले थे। फोरलेन पर पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के चैनपुरवा ओवरब्रिज के पास पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो हमलावरों ने ओवरटेक कर रोक लिया। हड़बड़ी में बाइक अनियंत्रित हो गई जिससे दोनों भाई सड़क पर गिर गए। इसी बीच हमलावरों ने बड़े भाई वजेदुल्लाह की जांघ के ऊपरी हिस्से में गोली मार दी और उसका लैपटॉप वाला बैग छीनकर भाग गए। बैग में लैपटॉप के अलावा, एक रिश्तेदार की बेटी की मार्कशीट व गमछा रखा हुआ था। छोटे भाई वसामुल्लाह का बैग बदमाशों ने नहीं छीना। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक हमलावरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका है।