{"_id":"68a031351ff6e28b8103db9d","slug":"accident-happened-while-installing-gas-cylinder-in-basti-fire-broke-out-due-to-gas-leakage-9-people-got-burnt-2025-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Basti News:गैस सिलेंडर लगाते समय हुआ हादसा, 9 लोग गंभीर रुप से घायल- सदमे में पूरा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News:गैस सिलेंडर लगाते समय हुआ हादसा, 9 लोग गंभीर रुप से घायल- सदमे में पूरा गांव
Sat, 16 Aug 2025 01:25 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 16 Aug 2025 01:25 PM IST
सार
शुक्रवार शाम थानाक्षेत्र टेंगरिहा राजा गांव में रामफल पुत्र राम नयन के घर पर सुरेमन गैस सिलेंडर लगाने गए थे। जैसे ही वह सिलेंडर लगाने के बाद लीकेज चेक कर रहे थे तभी अचानक आग फैल गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कलवारी थानाक्षेत्र में टेंगरिहा राजा गांव में गैस सिलेंडर लगाते समय लीक होने से भयानक हादसा हो गया, जिसमे नौ लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सभी 9 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम थानाक्षेत्र टेंगरिहा राजा गांव में रामफल पुत्र राम नयन के घर पर सुरेमन गैस सिलेंडर लगाने गए थे। जैसे ही वह सिलेंडर लगाने के बाद लीकेज चेक कर रहे थे तभी अचानक आग फैल गया, जिसमें सुरेमन के अलावा सुमन (40) पत्नी रामफल, सिकंदर (12) पुत्र रामफल, रितेश (8) पुत्र सरबजीत, खुशी (6) पुत्री सरबजीत, अंजली (17) पुत्री अमरजीत, नीरज (10) पुत्र अमरजीत, अंशिका (7) पुत्री लालचंद, दिव्या (7) पुत्री संदीप एवं सुरेमन गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया जहां घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद 8 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना को देखकर गांव निवासी शकुंतला 35 पत्नी लालजी गहरे सदमे में है।
विज्ञापन