{"_id":"5e1375148ebc3e880306171f","slug":"accident-basti-news-gkp3362075197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरपुर। लुंबनी-दुद्धी मार्ग पर सोमवार देरशाम पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। कलवारी पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
दुर्घटना कलवारी थाना क्षेत्र के झिनकू लाल त्रिवेनी राम चौधरी इंटर कालेज के पास पिकअप की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में गंगाउपुर निवासी 30 वर्षीय अजय कुमार घायल हो गए। बस्ती शहर से बाइक से घर वापस लौट रहे थे। झिनकू लाल त्रिवेनी राम चौधरी इंटर कालेज के पास विपरीत दिशा से आ रही पिकअप की चपेट में आ गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक युवक हेलमेट लगाया होता तो सिर में गंभीर चोट नहीं आती और जान भी बच जाती। पुलिस ने बाइक व पिकअप कब्जे में ले लिया। जबकि पिकअप चालक मौका पाकर भाग निकला।