फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accident at speed breaker, container driver dies

Basti News: स्पीड ब्रेकर पर हादसा, कंटेनर चालक की मौत

Thu, 07 Dec 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 07 Dec 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Accident at speed breaker, container driver dies
अचानक ब्रेक लगाने की वजह से आगे के वाहन से टकराया कंटेनर
विज्ञापन

कानपुर से माल लादकर सिलीगुड़ी जा रहे थे इटावा के चालक जितेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। कानपुर से सिलीगुड़ी जा रहा कंटेनर कप्तानगंज मुख्य चौराहे के ब्रेकर पर आगे चल रहे वाहन से जा टकराया। हादसे में गंभीर रूप से घायल इटावा निवासी कंटेनर चालक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवार के लोगों को घटना की सूचना दी है। लोगों का कहना है कि ब्रेकर की वजह से हादसा हुआ।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात कानपुर से सामान लादकर एक कंटेनर सिलीगुड़ी जा रहा था। रात करीब दो बजे कप्तानगंज चौराहे के पास ब्रेकर पर आगे चल रहे अज्ञात वाहन के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे पीछे चल रहा कंटेनर उस वाहन से टकरा गया। घटना में कंटेनर चालक जितेंद्र कुमार सिंह (38) पुत्र राजवीर सिंह निवासी बीना नगला कलार, थाना चौबिया सैफई, जिला इटावा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई कर्मियों ने घायल को एंबुलेंस से पहले सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान चालक जितेंद्र कुमार सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन

------------------

ब्रेकर के चलते हो रही दुर्घटना
- फोरलेन पर कप्तानगंज चौराहे पर स्पीड ब्रेकर के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। ब्रेकर लगने का कोई संकेतक या बोर्ड नहीं लगा है। इसलिए चालक वहां अचानक ब्रेक लगाता है और पीछे वाला वाहन टकरा जाता है। कस्बे के श्याम सुंदर त्रिपाठी, विजयभान पांडेय, वीरेंद्र ओझा ने बताया कि एनएचएआई ने ब्रेकर पर न तो सफेद पट्टी लगाई है और न कोई बोर्ड है। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसं संबंध में सेफ्टी मैनेजर श्याम अवतार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही हैं। जल्द ही बोर्ड लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed