{"_id":"69012917dcaf6a02eb03943f","slug":"accident-at-mahanua-intersection-bike-rider-dies-basti-news-c-207-1-sgkp1006-146606-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: महनुआ चौराहे पर हादसा, बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: महनुआ चौराहे पर हादसा, बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
भानपुर/सल्टौआ। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर मंगलवार दोपहर महनुआ चौराहे के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान नितेश चौधरी (22) पुत्र इन्द्रजीत चौधरी, निवासी हरिहरपुर, थाना सोनहा के रूप में हुई है।
नितेश मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अकेले बाइक से सल्टौआ पड़ाव जा रहे थे। जैसे ही वह महनुआ चौराहे पर पहुंचे। इस दौरान पीछे से आ रही एक बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही नितेश सड़क पर गिर गए, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बगैर नंबर की कार ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में नितेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने से वे मौके पर ही अचेत हो गए।
बोलेरो और कार चालक हादसे के बाद वाहन लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने घायल को सीएचसी सल्टौआ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद